India Ground Report

Mumbai: मुंबई के गोरेगांव में छह मंजिला इमारत आग की लपटों में घिरी, छह की मौत, 30 से अधिक झुलसे

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के गोरेगांव में आज तड़के करीब तीन बजे एक छह मंजिला इमारत में आग लगने से झुलसे लोगों में अब तक छह लोगों की मौत हो गई। तीस से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि निकटवर्ती अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसे करीब 30-35 लोगों को पहुंचाया गया। यह आग पश्चिमी गोरेगांव के ऑफ एमजी रोड पर स्थित जय संदेश इमारत में लगी। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। (विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।)

Exit mobile version