India Ground Report

Mumbai : शिवाजी विवाद :संजय गायकवाड ने की राज्यपाल को राज्य से बाहर भेजने की मांग

Mumbai : Shivaji controversy : Sanjay Gaikwad demands to send the governor out of the state

कोश्यारी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक के खिलाफ की थी टिप्पणी
मुंबई: (Mumbai)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत बालासाहेबांची शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन्हें राज्य से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। बुलढाणा विधानसभा सीट से विधायक गायकवाड ने दावा किया कि कोश्यारी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक के खिलाफ टिप्पणी की है और अतीत में भी विवादों को जन्म दिया है। विधायक ने कहा, राज्यपाल को समझना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श कभी पुराने नहीं पड़ते और उनकी तुलना दुनिया के किसी भी अन्य महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती है। मेरा केन्द्र के भाजपा नेताओं से अनुरोध है कि जिस व्यक्ति को राज्य के इतिहास का नहीं पता है, कैसे यह काम करता है, उसे दूसरी जगह भेजा जाना चाहिए।

Exit mobile version