spot_img

Mumbai : ठाणे की प्रदर्शनी में ग्रामीण महिलाओं ने 66लाख की बिक्री की

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिला अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न वस्तुओं को उचित बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोंकण विभाग के विभागीय आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद ठाणे, रोहन घुगे के मार्ग दर्शन में 12 से 16 मार्च 2025 तक गावदेवी मैदान, ठाणे स्टेशन रोड, ठाणे (पश्चिम) में आयोजित प्रदर्शनी में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पांच दिनों में 66लाख 31हजार के घरेलू उत्पाद विक्रय किए गए।

वहां 188 स्टॉल थे जिन पर विशेष रूप से महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प, कपड़े और घरेलू सामान बेचे जा रहे थे। इसमें 450 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इनमें 19 खाद्य स्टॉल और 169 हस्तशिल्प, कपड़े और विभिन्न घरेलू सामान बेचने वाले स्टॉल लगाए गए थे। इस सरस प्रदर्शनी में मुंबई, मुंबई के उपनगरों, ठाणे और अन्य जिलों से लगभग 15,000 ग्राहक आए थे।
जिला ग्रामीण विकास एजेन्सी, जिला परिषद, ठाणे की परियोजना निदेशक छायादेवी शिसोदे ने बताया कि इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए 66.31 लाख रुपए के सामान की रिकॉर्ड बिक्री हुई।

New Delhi : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन में खेलेगी चार मैत्री मैच

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम (Indian U-20 women's football team) स्वीडन में जारी तैयारी शिविर के दौरान वहां...

Explore our articles