spot_img
HomeBusinessBusinessMumbai : 16 जनवरी को जारी होंगे रिलायंस के तिमाही नतीजे

Mumbai : 16 जनवरी को जारी होंगे रिलायंस के तिमाही नतीजे

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अगले हफ्ते गुरुवार, 16 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी। कंपनी ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। रिलायंस ने बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए रिजल्ट पर विश्लेषकों और मीडिया के सामने प्रजेंटेशन मीटिंग के बाद उसी दिन होगा। ICICI सिक्योरिटीज के अनुसार, Q3FY25 में रिलायंस के OTC सेगमेंट की आय में तिमाही दर तिमाही आधार पर 9.4% की तेज बढ़ोतरी दिख सकती है।

जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹16,563 करोड़ का मुनाफा हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 14 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2024-25 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसमें कंपनी को 16,563 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर इसमें 4.77% की कमी आई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17,394 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की आय (रेवेन्यू) 2,35,481 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,34,956 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 0.22% की मामूली बढ़ोतरी हुई है। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर