India Ground Report

Mumbai : कलवा अस्पताल का भार कम कर कुछ भाग अन्यत्र शिफ्ट करे-पूर्व उप महापौर मनेरा

मुंबई : ठाणे मनपा संचालित शासकीय छत्रपति महाराज अस्पताल में व्यवस्था में लापरवाही और अस्पताल में क्षमता से अधिक बढ़ रहे भार के चलते विगत 48घंटे के दौरान 18 मरीजों की मौत ने पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है।अस्पताल की क्षमता से अधिक मरीज आने से इस बड़े अस्पताल की व्यवस्था भी लगभग चरमरा गई है। ठाणे मनपा के पूर्व उप महापौर नरेश मनेरा ने मनपा आयुक्त को पत्र देकर राज्य प्रशासन से मांग की है कि इस अस्पताल के कुछ विभाग ,ऐसी स्थिति में ज्यूपिटर अस्पताल के निकट ठाणे मनपा के कोरोना काल में बनाए गए प्लाजा सेंटर में शिफ्ट कर दिए जाएं।

मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर को दिए पत्र में ठाणे के पूर्व उप महापौर और पार्षद मनेरा ने बताया है कि जिस भांति ठाणे जिला सिविल अस्पताल की पुरानी इमारत और क्षमता से अधिक मरीज आने से उसे शीघ्र ही नई भव्य इमारत में उसे स्थांतरित किया जा रहा है।इसी तर्ज पर ठाणे मनपा के इस अस्पताल को ज्यूपिटर अस्पताल के पास मनपा के पार्किंग प्लाजा में स्थापित कर दिया जाए।

बताया जाता है कि कोविद काल में जो कोवीद अस्पताल बनाया गया था,वह काफी समय से बंद पड़ा है।नागरिकों का कहना है कि बंद कोविद सेंटर के सभी बेड ,वेंटिलेटर अन्य मशीनरी ,कलवा अस्पताल शिफ्ट करने के बाद इसके उपयोग में भी वह सामग्री आ सकती है।

सूत्रों के अनुसार यहां पर ठाणे मनपा ने एक ऑक्सीजन सेंटर भी स्थापित किया था।यह सभी सामग्री कलवा अस्पताल को शिफ्ट करने के बाद काम में आ सकेगी।

ठाणे के पार्षद मनेरा का कहना है कि मनपा आयुक्त बांगर से मांग की है कि कलवा अस्पताल को शिफ्ट करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष भेजना चाहिए।

अपने पत्र में ठाणे पूर्व उप महापौर मनेरा ने कहा है कि अस्पताल में दो दिन में 18 मरीजों की मौत पर राजनीति करने का अभी समय नही है। हालाकि यह अत्यंत गंभीर घटना है।जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है ,इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।परंतु जब पांच सौ बेड के क्षमता वाले अस्पताल में छह सौ, से अधिक मरीज भर्ती होंगे तब , कभी न कभी विस्फोट होना ही था।सवाल है कि मनपा प्रशासन ने समय रहते कोई कार्यवाही क्यों नही की थी।

मनेरा ने मनपा आयुक्त बांगर से निवेदन किया है कि अब कभी इस तरह की कोई दुर्घटना न हो इसके पूर्व ही कलवा अस्पताल के भार को कम करना जरूरी होगा।

Exit mobile version