India Ground Report

Mumbai : राकांपा (एपी) के विधायक अन्ना बनसोड़े विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

मुंबई : (Mumbai) विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Assembly Speaker Rahul Narvekar) ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के विधायक अन्ना बनसोड़े को विधानसभा का उपाध्यक्ष सर्वसहमति से चुने जाने की घोषणा की है। बनसोड़े पुणे जिले के पिंपरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुने गए हैं और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के कट्टर समर्थक हैं।

विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने अन्ना बनसोड़े को विधानसभा का उपाध्यक्ष पद पर सर्वसहमति से चुने जाने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, संसदीय कार्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने समर्थन दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को सर्वसहमति से मंजूर कर लिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अन्ना बनसोड़े को सर्वसहमति से विधानसभा अध्यक्ष पद पर चुने जाने की घोषणा की।

इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने बनसोडे को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि अन्ना काे विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान कितना बड़ा है? एक चाय की दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बन गया। एक ऑटो रिक्शा चालक मुख्यमंत्री बन गया है। अब जो लोग पान टपरी में काम करते थे, वे उपाध्यक्ष बन गए हैं। हम इस मामले पर विपक्ष का भी स्वागत करते हैं। उन्हाेंने कहा कि हमारे सहयोगी अन्ना बनसोडे को विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। महागठबंधन सरकार आम जनता की सरकार है। अन्ना का व्यक्तित्व आम लोगों से जुड़ता है। नार्वेकर जैसे वकील बैठे हैं। अब अन्ना उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे। फडणवीस ने उम्मीद जताई कि इन दोनों के बीच समन्वय से सदन को न्याय मिलेगा।

Exit mobile version