spot_img
HomelatestMumbai : भारत में आर्थिक सुधारों में मनमोहन सिंह ने छाेड़ी अमिट...

Mumbai : भारत में आर्थिक सुधारों में मनमोहन सिंह ने छाेड़ी अमिट छाप: संजय मल्होत्रा

मुंबई : (Mumbai) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत के आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Former RBI Governor Raghuram Rajan) ने भी मनमाेहन के निधन पर शाेक जताया।

आरबीआई गवर्नर मल्हाेत्रा ने शुक्रवार को मनमाेहन काे श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्‍स‘ पोस्‍ट पर लिखा है कि, ‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर बहुत दुखी हूं, जो एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री और आरबीआई के पूर्व गवर्नर थे। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता के रूप में उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है। @आरबीआई इस बड़ी क्षति पर शोक व्यक्त करने में राष्ट्र के साथ है।’

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन (death of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh) पर शोक जताया है। रघुराम राजन ने उन्हें एक प्रतिभाशाली अर्थशास्त्री करार दिया, जिनके पास भारत की संभावनाओं के बारे में दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ-साथ राजनीतिक व्यवहार्यता की अच्छी समझ भी थी।

उल्‍लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार रात को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। डॉ. सिंह वित्त मंत्री के अलावा 1982 से लेकर 1985 के बीच आरबीआई के गवर्नर भी रह चुके थे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर