मुंबई : नवी मुंबई के घनसोली इलाके से 5 दिन के नवजात बच्चे को चुराने वाले आरोपित को कोपरखैरणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।
पुलिस के अनुसार नवी मुंबई के घनसोली सेक्टर-3 स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास वन लाइट फिटनेस के पास एक युवक बैग में 5 दिन के नवजात शिशु को लेकर फरार हो गया था। बच्चा चोर के बैग से एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो लोग वहां जमा हो गए। इसके बाद नागरिकों ने इसकी जानकारी कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शख्स के बैग की तलाशी। इसके बाद बैग में पांच दिन का नवजात शिशु मिला। पुलिस ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।