India Ground Report

Mumbai : कला संवाद की प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुंबई : (Mumbai) कला संवाद द्वारा आयोजित ‘अनफॉरगेटेबल मेमोरीज’ और ‘मुंबई मानसून’ प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार एवं बेलारूस के राजदूत अलियाक्सांद्र मात्सुको ने पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी, प्रभादेवी में (Maharashtra’s cultural minister Ashish Shelar and Belarus’ ambassador Aliaksandr Matsuko inaugurated the ‘Unforgettable Memories’ and ‘Mumbai Monsoon’ exhibition organised by Kala Samvad at P.L. Deshpande Maharashtra Kala Academy, Prabhadevi) किया। यह प्रदर्शनी 21 सितंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

ए.आई. से बनी अनोखी चित्रकला

प्रदर्शनी की मुख्य आकर्षण ‘अनफॉरगेटेबल मेमोरीज” (Unforgettable Memories’) है, जिसमें पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से निर्मित 32 महान विभूतियों के चित्र प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें अहिल्याबाई होलकर, लोकमान्य तिलक, रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, जे.आर.डी. टाटा, लता मंगेशकर, ओशो रजनीश, रतन टाटा जैसी हस्तियां शामिल हैं।
मंत्री शेलार ने इसे ‘संस्कृति और तकनीक का अभूतपूर्व संगम’ बताया। वहीं राजदूत मात्सुको ने कहा कि ‘ कला पूरे विश्व को जोड़ने का कार्य करती है।’

परिजनों और अतिथियों का सम्मान

जिन विभूतियों के चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित हैं, उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इनमें उदय शंकरसेठ, ऊषा लक्ष्मण और जगदीश पुरोहित प्रमुख रहे।
विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री प्रेमजीत बारिया, उदय देशपांडे, आईएएस निधि चौधरी, आईआरएस प्रशांत पाटील, तथा वृंदा मिलर (Padma Shri Premjit Baria, Uday Deshpande, IAS Nidhi Chaudhary, IRS Prashant Patil, and Vrinda Miller) समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे और प्रदर्शनी की सराहना की।

“मुंबई मानसून” प्रदर्शनी

इसके साथ ही ‘मुंबई मानसून’ थीम पर देशभर के 34 कलाकारों की चुनिंदा चित्रकला, मूर्तियां और फोटोग्राफी भी प्रदर्शित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार शर्मा, नंदू सरस्वती, हर्षित शर्मा, राजेन्द्र भोंसले, संतोष आड़विलकर, दीपक बच्छाव, सतीश सुवारें और भगवान कदम ने किया। मंच संचालन क्रिएटिव कनिका ने किया।

Exit mobile version