India Ground Report

Mumbai : वर्ली हिट एंड रन मामले में जुहू का वाइस ग्लोबल तापस बार सील

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य उत्पाद शुल्क (एक्साइज ) विभाग ने मंगलवार को वर्ली हिट एंड रन मामले में जुहू के वाइस ग्लोबल तापस बार को सील कर दिया है। इसी बार में वर्ली हिट एंड रन मामले के आरोपित मिहिर शाह ने रविवार तड़के तक 18 हजार रुपये की शराब पी थी।
महाराष्ट्र राज्य उत्पाद विभाग के सूत्रों ने बताया कि उत्पाद विभाग के नियमों का उल्लंघन करने पर बार को सील कर दिया गया है। वर्ली कांड के आरोपित मिहिर शाह ने अपने चार दोस्तों के साथ जुहू के वाइस ग्लोबल तपस बार में पार्टी की थी। वर्ली में रविवार को हुए हिट एंड रन हादसे के बाद उत्पाद विभाग ने बार की जांच शुरू कर दी है। बार का सीसीटीवी डीवीआर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद बार को सील कर दिया गया है।
शनिवार रात करीब 11 बजे मिहिर शाह अपने 4 दोस्तों के साथ एक शानदार कार में बार में आया। बार के मालिक करण शाह ने पुलिस को दिए स्टेटमेंट में बताया कि बिल का भुगतान करने के बाद वे सभी लगभग 1.30 बजे बार से चले गए थे। हालांकि बार रविवार को तड़के तक चल रहा था, इस तरह की जानकारी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिली है।

Exit mobile version