India Ground Report

Mumbai : पति ने की पत्नी की हत्या

मुंबई : पालघर जिले में एक शख्स शक में हैवान हो गया और उसने पत्नी की दर्दनाक हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय ब्रम्हाने ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात जव्हार तालुका के खिरोदा गांव में हुई, जिसके बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पालघर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह होने पर पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय ब्रम्हाने ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version