India Ground Report

Mumbai : मुंबई सहित कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान, रायगढ़ के स्कूलों में छुट्टी घोषित

मुंबई : (Mumbai) भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले चार दिनों तक यानी 19 जून से 22 जून के बीच महाराष्ट्र के कई जिलो में भारी बारिश की संभावना व्यक्त किया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव और सक्रिय मानसून के कारण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की बारिश होगी। 19 जून को कोंकण के पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। रायगढ़ जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मुंबई में आज सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे (Central Railway and Western Railway) पर यातायात धीमा हो गया है। पुणे में आज सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है पुणे में आज सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। सुबह से शुरू हुई बारिश ने नागरिकों को मुश्किल में डाल दिया है। पिछले 24 घंटों में 221 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले साल की तुलना में इस तारीख तक 323 मिलीमीटर बारिश हुई थी। हालांकि इस साल बारिश इतनी तेज रही है कि अब तक 1166 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (Mumbai Regional Meteorological Center) ने यलो अलर्ट को अपग्रेड कर मुंबई को ऑरेंज अलर्ट दिया है। मुंबई में आज 70 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पुणे, सतारा, कोल्हापुर और नासिक जिलों के घाटों में 19 जून को भारी बारिश होने का अनुमान है। 20 से 22 जून के बीच इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। नासिक में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि धुले, नंदुरबार और जलगांव में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में अहमदनगर, सोलापुर, सांगली, सतारा, पुणे, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर, बीड, लातूर, नांदेड़, हिंगोली, परभणी जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 जून को लातूर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने विदर्भ के अकोला, अमरावती, नागपुर, वर्धा, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरौली और वाशिम जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में किसानों और नागरिकों को आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। प्रशासन ने निवासियों और पर्यटकों, विशेष रूप से नदी के किनारे और पहाड़ी क्षेत्रों में, सतर्क रहने की अपील की है। आज रायगढ़ जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद, रायगढ़ जिला कलेक्टर किशन जावले ने रायगढ़ जिले के स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। कल हुई भारी बारिश के कारण, रायगढ़ जिले के रोहा के पास कुंडलिका नदी चेतावनी स्तर पर पहुंच गई है रायगढ़ जिले के अलीबाग, रोहा, ताला, महाड, पोलादपुर तालुकाओं में सभी मध्यम स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Exit mobile version