India Ground Report

Mumbai : इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

मुंबई : (Mumbai)इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 14 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 85,998 रुपए था, जो अब यानी 22 फरवरी को 86,092 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसके दाम 94 रुपए बढ़े हैं।
हालांकि चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। चांदी के दाम 806 रुपए कम होकर 97,147 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। पिछले शनिवार को ये 97,953 रुपए प्रति किलो पर थी।

4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,920 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,770 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,770 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,770 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना 9,930 रुपए महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,930 रुपए बढ़कर 86,092 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,130 रुपए बढ़कर 97,147 रुपए पर पहुंच गया है।

सोने में तेजी के 4 कारण

Exit mobile version