
Mumbai: महाराष्ट्र सरकार गिरने के आसार बढ़े, एकनाथ शिंदे के साथ 35 विधायक

राजा आदाटे
मुंबई:(Mumbai) कल से शुरू हुआ राजनीतिक ड्रामा अब स्पष्ट हो चुका है। महाराष्ट्र विधानसभा के करीबन 35 विधायकों ने सरकार के खिलाफ जाने का फैसला किया है। सभी विधायक एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात के सूरत में थे और अब उन सभी को गोवहाटी में शिफ्ट कर दिया गया है। आज दोपहर तक शिंदे के राज्यपाल को मिलने के आसार हैं। शिंदे के राज्यपाल को मिलने के बाद सरकार की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उध्दव ठाकरे सरकार (Uddhav Thackeray government)को अपना बहुमत विधानसभा में दिखाना पड़ सकता है। फिलहाल विधानसभा में अध्यक्ष नहीं हैं, लेकीन उपाध्यक्ष नरहरी झीरवळ विधानसभा का काम देख सकते हैं।
बालासाहब के विचारों पर ही चलेंगे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे (Shiv Sena chief Balasaheb Thackeray.) के हिंदूत्व के विचारों पर ही चल रहे हैं। सभी खुश हैं, किसी को पीटा या जबरदस्ती नहीं किया गया है। शिंदे ने कहा कि यह कई सालों से विधायकों के दिमाग में चल रहा है।
नितिन देशमुख की तबीयत ठीक
विधायक संजय शिरसाट ने कहा, हम सब साथ हैं। उन्होंने कहा, हम कांग्रेस और राकांपा से नाराज हैं। यह सभी महाराष्ट्र के विधायक है। उन्हें कैसे कोई मार और जबरदस्ती कर सकता है। विधायक कोई छोटा आदमी नहीं है, कोई उसे मार नहीं सकता हैं। हम यहां अपनी मर्जी से और एक विचार से आए हैं। विधायक नितिन देशमुख की तबीयत ठीक है।
कौन से विधायक सरकार के खिलाफ
1) एकनाथ शिंदे ( ठाणे – कोपरी), 2) प्रताप सरनाईक (ठाणे-ओवला माजीवडा), 3) श्रीनिवास वनगा (पालघर), 4) अनिल बाबर ( सांगली – खानापूर आटपाडी), 5) नितिन देशमुख (अकोला बालापूर), 6) लता सोनवणे (जलगांव – चोपड़ा), 7) यामिनी जाधव ( मुंबई – भायखला), 8) संजय शिरसाट (औरंगाबाद पश्चिम), 9) महेंद्र दलवी (रायगड – अलीबाग), 10) भरत गोगवले (रायगड – महाड), 11) प्रकाश सुर्वे (मुंबई – मागाठने), 12) सुहास कांदे (नाशिक – नांदगांव), 13) बच्चू कडु , प्रहार पार्टी (अमरावती – अचलपुर), 14) नरेन्द्र बोंडेकर, निर्दलीय विधायक (भंडारा), 15) संजय गायकवाड़ (बुलढाणा), 16) संजय रायमूलकर (बुलढाणा – मेहकर), 17) बालाजी कल्याणकर (नांदेड उत्तर), 18) रमेश बोरनारे (औरंगाबाद – वैजापूश्वनाथ भोईर (ठाणे – कल्याण पश्चिम), 26) महेश शिंदे (सातारा – कोरेगांव), 27) शहाजी पाटील (सोलापूर – सांगोला), 28) प्रकाश आबिटकर (कोल्हापूर – राधानगरी), 29) ज्ञानराज चौगुले (उस्मानाबाद – उमरगा), 30) तानाजी सावंत (उस्मानाबाद – परांडा), 31) प्रदीप जैस्वाल ( औरंगाबाद मध्य), 32) शांताराम मोरे (ठाणे – भिवंडी ग्रामीण), 33) उदयसिंह राजपूत (औरंगाबाद – कन्नड), 34) संजय राठोड (यवतमाल – दिग्रस, 35) राजकुमार पटेल, प्रहार जनशक्ती पार्टी (अमरावती – मेलघाट)