
Mumbai : डॉक्टर दिलीप पवार को मिला, आरके नेशनल एक्सेलेंस अवार्ड

मुंबई : भारत और मुंबई ही नहीं बल्कि विश्व के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर दिलीप पवार (Dr. Dilip Pawar) को 18वां आरके नेशनल एक्सलेंस अवार्ड 2022 से मुंबई में नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें पूर्व राज्यपाल डी वाय पाटील (DY Patil), फिल्म अभिनेता धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) और राजा मुराद (Raja Murad) के हाथों दिया गया। वैसे डॉ दिलीप पवार चर्चित कैंसर रोग विशेषज्ञ रहे हैं। इस रोग को लेकर उन्होंने कई रिसर्च भी किए। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैंसर से संबंधित उनके शोध को विशेष ख्याति भी मिली है। यह अवार्ड उन्हें कैंसर रोग पर किए गए शोध के लिए ही दिया गया है।
विदित हो कि डॉक्टर पवार मुंबई के कई अस्पतालों में अपनी सेवा देते रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए ही उन्हें सम्मानित किया गया है। अवार्ड मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे जो भी कर रहे हैं वह राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना से ही करते रहे हैं। आगे भी वे यह सिलसिला जारी रखेंगे।
कैंसर रोग पर रिसर्च के दौरान डॉक्टर पवार को जिन करीबियों ने अपना सहयोग दिया, उन्होंने उसके प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वे उनके सहयोग को सदैव याद रखेंगे। खासकर कोरोना संकट के दौरान डॉ दिलीप पवार द्वारा की गई जनसेवा राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में रही थी। कोरोना संकट के दौरान उन्होंने मुंबई के साथ ही ठाणे और पुणे शहर में चिकित्सा संस्थानों को काफी मदद की थी।