मुंबई : (Mumbai) कल्याण में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म फिर हत्या मामले (rape and murder case of a minor girl in Kalyan) में आरोपित पति-पत्नी को गुरुवार को कल्याण कोर्ट ने 2 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दाेनाें से गहन पूछताछ कर रही है। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म फिर हत्या मामले में आरोपित विशाल गवली और उसकी पत्नी साक्षी गवली को गुरुवार काे कल्याण पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कल्याण कोर्ट के न्यायाधीश वीए पत्रावाले ने दोनों को 2 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले की गहन छानबीन कल्याण पुलिस कर रही है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की 23 दिसंबर को दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी। उसी समय विशाल गवली ने लड़की का अपहरण कर लिया और उसे अपने घर ले गया। इसके बाद उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। उसके बाद देर रात को गवली अपनी पत्नी साक्षी के साथ उसका शव सूनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गया था। लड़की के न लौटने पर उसके पिता ने कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की गंभीरता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। अगले दिन यानी 24 दिसंबर को लड़की का शव कल्याण के पास बापगांव इलाके में मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपित दंपति को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।