India Ground Report

MUMBAI: ब्रिजस्टोन ने स्टेफनो संचिनी को भारतीय परिचालन का प्रमुख नियुक्त किया

MUMBAI: Bridgestone appoints Stefano Sacchini as head of India operations

मुंबई: (MUMBAI:) जापान की टायर विनिर्माता कंपनी ब्रिजस्टोन ने स्टेफनो संचिनी को भारत में अपने परिचालन का प्रमुख नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल अगले साल एक जनवरी से शुरू होगा।कंपनी ने एक बयान में कहा कि संचिनी, पराग सतपुते का स्थान लेंगे। पराग ब्रिजस्टोन के समाधान कारोबार में एक नई वैश्विक भूमिका ग्रहण करने के लिए एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) जा रहे हैं।

संचिनी वर्तमान में पश्चिम एशिया और अफ्रीका (एमईए) क्षेत्र के उपाध्यक्ष हैं।कंपनी ने कहा कि सतपुते एक जनवरी, 2023 को प्रमुख का पद छोड़ देंगे और संचिनी उसी दिन अपना कार्यभार संभालेंगे।संचिनी ने कहा, ‘नई प्रौद्योगिकियों और गतिशीलता समाधानों के साथ भारतीय बाजार पर हमारा विशेष ध्यान है और हम इन समाधानों को भारतीय ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं।’

Exit mobile version