spot_img

Mumbai: चलती लोकल ट्रेन में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) महानगर की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन में 20 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन जीआरपी पुलिस कर रही है।

जीआरपी अधिकारी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.28 बजे 20 वर्षीय छात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लोकल से पनवेल परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही लोकल ट्रेन स्टार्ट हुई नवाज करीम दौड़कर महिला डिब्बे में घुस गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक वृद्ध महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन जब आरोपित नहीं माना तो वृद्ध महिला ने इसकी शिकायत मोबाइल से पुलिस को कर दी। ट्रेन जैसे ही मसजिद स्टेशन पर पहुंची, छात्रा किसी तरह आरोपित से खुद को बचा कर ट्रेन से उतर गई। छात्रा की शिकायत और सीसीटीवी के सहयोग से जीआरपी पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपित नवाज करीम (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से मुंबई जैसे शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा का माहौल गरमा गया है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles