spot_img

Mumbai : आदित्य धर मिलाएंगे अल्लू अर्जुन से हाथ

Mumbai: Aditya Dhar to team up with Allu Arjun

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक आदित्य धर (Director Aditya Dhar) की हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी सिनेमा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। फिल्म की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के लिए तैयार है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

इसी बीच खबर है कि इस सीक्वल के बाद आदित्य अपनी लंबे समय से पेंडिंग एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से हाथ मिलाने की योजना बना रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य धर और अल्लू अर्जुन (Aditya Dhar and Allu Arjun) के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आदित्य ने कुछ साल पहले अल्लू को इस फिल्म की कहानी सुनाई थी और अब एक बार फिर दोनों के बीच इस पर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों कलाकार इस संभावित सहयोग को लेकर काफी उत्साहित हैं, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

चर्चा है कि यह फिल्म पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक भव्य कहानी पर आधारित हो सकती है, जिसे बड़े स्तर पर बनाने की योजना है। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) की रिलीज के बाद मेकर्स इस नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्मों ‘AA23’ और ‘AA22xA6’ को लेकर व्यस्त हैं, लेकिन आदित्य धर के साथ संभावित सहयोग ने पहले से ही फिल्मी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

Explore our articles