India Ground Report

Mumbai : मुंबई में 3000 पुलिस कर्मियों की होगी कांट्रैक्ट पर नियुक्ति

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में 3000 पुलिसकर्मियों की कांट्रैक्ट पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है। कांट्रैक्ट पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पुलिस की नियमित भर्ती के बाद हटा दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कांट्रैक्ट पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम से की जाएगी। इसके लिए सरकार ने निगम को 3 महीने के लिए 29 करोड़ 58 लाख 31 हजार 96 हजार 040 रुपये देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को कांट्रैक्ट पर पुलिस भर्ती के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है।

हालांकि, विपक्ष राज्य सरकार के इस निर्णय का जोरदार विरोध कर रहा है। राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि कांट्रैक्ट पर पुलिस की भर्ती हास्यास्पद है। सरकार के इस निर्णय का विरोध सड़कों पर उतर कर किया जाएगा।

Exit mobile version