
Mumbai : कुर्ला, वडाला, घाटकोपर के कुछ इलाकों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित

दादर, परेल, लालबाग इलाके में कम प्रेशर पानी आएगा
मुंबई। मुंबई मनपा के पानी आपूर्ति विभाग की ओर से पूर्व उपनगर के ‘एन’ विभाग के सोमैया नाले के नीचे महापालिका की बस्ती, विद्याविहार के पास सूक्ष्मबोगदा (माइक्रोटनेलिंग) पद्धति से पाइप लाइनों को हटाने का चरण एक का काम शुरू किया गया है। 18 मई से सुबह 10 बजे से 19 मई की सुबह 10 बजे तक यानि 24 घंटे कुर्ला, वडाला, तिलकनगर व घाटकोपर के कुछ विभाग में पानी आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा दादर, परेल, लालबाग परिसर में कम प्रेशर से पानी आएगा।
जिस इलाके में 24 घंटे तक पानी बंद रहेगा
1) ‘एल/पूर्व’ विभाग
राहुल नगर, एडवर्ड नगर, पान बजार, वी. एन. पूरव मार्ग, नेहरु नगर के दोनों तरफ, जागृती नगर, शिवसृष्टी नगर, एस. जी. बर्वे मार्ग, कसाईवाडा पंपिंग, हिल मार्ग, चाफे गल्ली, चून्नाभट्टी पंपिंग स्वदेशी मिल मार्ग।
2) ‘एन’ विभाग
राजावाडी का सभी इलाका, (एम. जी. मार्ग के वेस्ट का इलाका), चित्तरंजन नगर, बस्ती, आंबेडकर नगर, निळकंठ वैली, राजावाडी अस्पताल परिसर, विद्याविहार स्टेशन, पूर्व की तरफ का रास्ता ओ.एन.जी.सी. बस्ती मोहन नगर, कुर्ला टर्मिनल मार्ग, ओघड भाई रस्ता, आनंदी रास्ता रामजी, आशर रास्ता क्षेत्र।
३) ‘एम पश्चिम’ विभाग -:
तिलक नगर का सभी क्षेत्र, ठक्कर बाप्पा कॉलोनी, वत्सलाताई नगर, सहकार नगर, आदर्श नगर, राजा मिलिंद नगर, राजीव गांधी नगर, गोदरेज आवार, कुटीरमंडल, सम्राट अशोक नगर, बीट नंबर 149 व 151।
४) ‘एफ/उत्तर’ विभाग
वडाला ट्रक टर्मिनल, न्यू कफ परेड, प्रतिक्षा नगर, पंचशिल नगर, सायन पूर्व और पश्चिम (बूस्टिंग), सायन कोलीवाडा, संजय गांधी नगर, के. डी. गायकवाड नगर, सरदार नगर, इंदिरा नगर, वडाला मोनोरेल डिपो।
कम प्रेशर से पानी का क्षेत्र
5) ‘एफ/ दक्षिण’ विभाग
शहर उत्तर – दादर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग, जगन्नाथ भातनकर मार्ग, बी. जे. देवरुककर मार्ग, गोविंदजी केणे मार्ग, हिंदमाता क्षेत्र।
6) शहर दक्षिण
परेल, लालबाग, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग, डॉ. एस. एस. राव मार्ग, दत्ताराम लाड मार्ग, जिजीभॉय गल्ली, महादेव पालव मार्ग, साने गुरुजी मार्ग, गैस कंपनी गल्ली।