India Ground Report

Mumbai : नांदेड़ जिले में टेंपो पलटने से 15 बाराती घायल, चार गंभीर

मुंबई : (Mumbai) नांदेड़ जिले में नांदेड़-देगलुर हाईवे पर किन्हाला गांव के पास रविवार सुबह बारात ले जा रहा टेंपो पलटने से 15 बाराती घायल हो गए। घायलों में चार बारातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि 11 बारातियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नायगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही नांदेड़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार नांदेड़ जिले के बैजापुर से आज एक टेंपो बारात लेकर डेगलूर तहसील में शाहपुर गांव की ओर जा रही था। जैसे ही टेंपो किन्हाला गांव के पास पहुंचा तभी अचानक टेंपो चालक का नियंत्रण हट गया और टेंपो पलट गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

Exit mobile version