
MUMBAI: औद्योगिक इमारत का हिस्सा ढहने से 1 की मौत, 9 लोग घायल

मुंबई: चेंबूर के नवजीवन सोसायटी स्थित एक पुरानी औद्योगिक इमारत का हिस्सा गिरने से 10 लोग जख्मी हो गए। इसमें मुरारी झा नामक एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इसमें से 2 का इलाज कर डिस्जार्च कर दिया गया और बाकी 7 का इजाल किया जा रहा है। सातों की हालत स्थिर है। सभी का इलाज सिंधी कैंप स्थित निजी इनलेक अस्पताल में किया जा रहा है। मिली जानकारी चेंबूर के पुष्पक कंपाउंड के गणेशनगर में एक मंजिल पूरानी औद्योगिक इमारत है। दोपहर तकरीबन सवा तीन बजे इमारत का हिस्सा ढह गया। इस घटना में कुल 10 लोग घायल हुए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।