India Ground Report

Moradabad : बच्चे को मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र में बच्चे को मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित महिला ने शुक्रवार को कोहिनूर तिराहा निवासी शारिक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी तहरीर में उसने आरोप लगाया था कि आरोपित काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित ने धमकी दी थी। 16 सितम्बर को जब वह अपने घर में थी, उसी दौरान आरोपित अपने साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोपी ने बच्चे की हत्या करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि बुधवार को मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version