spot_img

Kolkata : प. बंगाल पंचायत चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उत्तर दिनाजपुर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए जारी नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को उत्तर दिनाजपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक माकपा का कार्यकर्ता है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर उसकी पहचान उजागर नहीं हुई है।

घटनाक्रम के अनुसार उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा स्थित बीडीओ दफ्तर में नामांकन दाखिल करने पहुंचे माकपा और कांग्रेस उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को घेरकर फायरिंग की गई। इसका आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। फायरिंग की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। वह माकपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि उसकी पहचान फिलहाल उजागर नहीं हो पाई है। घायलों में से एक ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमें घेर कर फायरिंग की है। पुलिस वहीं खड़ी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चोपड़ा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हमीदुल रहमान ने कहा कि इस घटना से तृणमूल का कोई लेना देना नहीं है। किसने गोली चलाई है, यह जांच का विषय है। पुलिस अपना काम करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सहानुभूति के लिए खुद पर गोलीबारी करवा रहे हैं।

कार्रवाई के निर्देश

इस संबंध में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव सिन्हा ने “हिन्दुस्थान समाचार” से विशेष बातचीत में कहा कि चोपड़ा में हुई हिंसा की घटना की शिकायत मिली है। इस मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनसे यह भी पूछा गया कि जब से नामांकन शुरू हुआ है, उसके बाद से लगातार हिंसा हो रही है। आखिर लोगों को कैसे भरोसा होगा कि शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव संपन्न होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वक्त के साथ सब कुछ साफ हो जाएगा। चुनाव शांतिपूर्वक ही संपन्न होगा।

Islamabad : बलोचिस्तान के क्वेटा में शटल ट्रेन पर आत्मघाती हमला, 27 सैन्य अधिकारी मारे गए, 131 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा (Quetta—the capital of Pakistan's restive province of Balochistan) में चमन फाटक के पास...

Explore our articles