
Mangaluru: तटरक्षक बल ने मंगलुरू तट पर फंसे एक जहाज से सीरिया के 15 नाविकों को बचाया

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मंगलुरू:(Mangaluru) एक त्वरित खोज और बचाव (SAR) मिशन में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने तकनीकी खराबी के बाद पानी में डूब रहे विदेशी वाणिज्यिक जहाज ‘‘एमवी प्रिंसेस मिरल’’ से सीरिया के 15 नाविकों को बचाया। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
एमवी प्रिंसेस मिरल के चालक दल (The crew of the MV Princess Miral) ने एक दरार का पता चलने के बाद जहाज को छोड़ दिया। दरार से जहाज में पानी भरने लगा था। मंगलवार को यह डूब गया।
आईसीजी (ICG) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों विक्रम और अमर्त्य ने विदेशी जहाज तक पहुंचने और चालक दल को बचाने के लिए कठिन बचाव अभियान चलाया।
जहाज चीन के तियानजिन से लेबनान के बेरूत तक आठ हज़ार टन वजन के इस्पात के तार ले जा रहा था।
दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त के वी राजेंद्र ने बताया कि जहाज उल्लाल तट से पांच से छह समुद्री मील दूर था।