spot_img
HomelatestMahakumbh Nagar : नये भारत का साक्षात्कार करायेगा स्वर्णिम भारत महाकुम्भ पंडाल

Mahakumbh Nagar : नये भारत का साक्षात्कार करायेगा स्वर्णिम भारत महाकुम्भ पंडाल

चैतन्य देवियों के दर्शन भी मिलेंगे, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रुप
महाकुम्भनगर :
महाकुम्भ मेले में इस बार रामराज्य की परिकल्पना वाला स्वर्णिम भारत देखने को मिलेगा। इसके लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रयागराज सेवा केन्द्र द्वारा 2 एकड़ में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। जिसे बनाने के लिए मुम्बई, भिलाई, कानपुर, लखनऊ तथा कई स्थानों की टीमें लगी हुई हैं।

इसमें कलियुग से इतर सतयुग अर्थात आने वाले कल के स्वर्णिम भारत का पूरा मॉडल तैयार किया जा रहा है। इसमें रहन-सहन से लेकर सभी चीजें आपको देखने को मिलेगी, जो महाकुम्भ का एक मुख्य आकर्षण होगा। इसके साथ ही 40 उठे पहाड़ों से चैतन्य देवियां प्रकट होंगी, जिनका दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसका पूरे मेले में अलग ही रुप होगा। स्वर्णिम कृषि का आधार सनातन संस्कृति पर आधारित आदर्श और गोकुल गॉंव का मॉडल भी लगाया जा रहा है। इसमें खासतौर पर नशामुक्त महाकुम्भ का भी प्रयास किया जायेगा।

ब्रह्माकुमारीज प्रयागराज क्षेत्र की प्रभारी बीके मनोरमा ने बताया कि यह पहली बार है, जिसमें देश-विदेश से नामचीन कलाकार भारत की संस्कृति और सभ्यता पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। होलोग्राम, वैल्यूग गेम और भी कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जायेगी। तैयारियों में लगे सौ से ज्यादा लोग इस विशाल पंडाल को सजाने के लिए सौ लोगों की टीम दिन रात अंतिम रुप देने में लगी हुई है।

सेक्टर 7 में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के समीप यह विशाल मेला लगाया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 9 बजे तक खुला रहेगा। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जायेगा। अंत में उन्होंने बताया कि मेले में राजयोग ध्यान और मेडिटेशन सिखाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। जिसमें कई योग विशेषज्ञ अपनी सेवायें देंगे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर