
Lucknow: योगी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
लखनऊ:(Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा, “झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु राजग का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई।”
उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, “जनजातीय समाज से आने वालीं मुर्मू जी (Murmu ji,) का इस हेतु चयन ‘नए भारत’ में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।”
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुर्मू का नाम राजद की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया। मुर्मू अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीती तो वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली जनजातीय महिला होंगी।