कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक्शन सनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे जंगल में जख्मी हालत में छोड़ दिया गया। वारदात बर्धमान जिले की है। पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा सामुदायिक विकास खंड के जंगलों में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। नाबालिग लड़की को शुक्रवार बेहोशी की हालत में जंगलों से बचाया गया। फिलहाल उसका इलाज दुर्गापुर सब-डिविजनल अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों के लिए सजा की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि आदिवासी लड़की गुरुवार शाम अपनी एक सहेली के साथ जंगल में जलावन लेने गयी थी। जब वे लौट रही थी तो उन्हें चार स्थानीय युवकों ने रोका। जबकि दोस्त भागने में सफल रही, पीड़ित लड़की अपराधियों के चंगुल से नहीं बच सकी। अपराधियों ने उसे गहरे जंगलों में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता की सहेली ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने पीड़िता के माता-पिता को सूचित किया। माता-पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। अंत में उसे बेहोशी की हालत में बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया।
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने दावा किया है कि यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और महिलाओं की दुर्दशा को साबित करती है।