spot_img
HomeKolkataKolkata : पश्चिम बंगाल में सर्द सुबह के बीच साफ आसमान, बढ़ेगी...

Kolkata : पश्चिम बंगाल में सर्द सुबह के बीच साफ आसमान, बढ़ेगी ठंड

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट जारी है, जिससे ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोलकाता का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। नमी का स्तर अधिकतम 96 फीसदी और न्यूनतम 57 फीसदी रहा। कोलकाता में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं हुई है।

कोलकाता के अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड का प्रभाव बरकरार है। उत्तर बंगाल के जिलों जैसे दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में ठंडी हवाओं के साथ सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों में तापमान पांच-आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दक्षिण बंगाल के जिलों जैसे पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम और पश्चिम मेदिनीपुर में ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का एहसास अधिक हो रहा है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हुगली, हावड़ा और नदिया जिलों में भी ठंड का असर बना हुआ है। वहीं, सुंदरबन क्षेत्र में हल्की ठंडी हवाओं के साथ मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क और साफ रहेगा, जिससे लोगों को ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि जनवरी महीने के मध्य तक ठंड अपने चरम पर होगी।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर