spot_img

Kolkata: बदल रहा है बंगाल का मौसम, तापमान में बढ़ोतरी

कोलकाता: (Kolkata) महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में पारा चढ़ने लगा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के (weather department) क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के तापमान में 24 घंटे के दौरान तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब था वह बढ़कर 16.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान हालांकि सामान्य से छह डिग्री नीचे 20.3 डिग्री सेल्सियस पर है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में भी इसी तरह से तापमान हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण बंगाल के इलाके में तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसकी वजह से ठंड तो बरकरार है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते से धीरे-धीरे ठंड भी कम होने लगेगी।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि अभी भी ठंड से राहत नहीं है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र है।उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में दिसंबर महीने के मध्य से जनवरी के दूसरे हफ्ते तक ही ठंड पड़ती है। उसके बाद धीरे-धीरे यह कम होने लगती है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles