spot_img

Kanchipuram : कांचीपुरम में पटाखा बनाने वाले कारखाने में आग लगने से नौ मजदूरों की मौत, 12 अन्य घायल

कांचीपुरम : तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में नौ कर्मचारियों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब कर्मचारी पटाखे बनाने और भंडारण से संबंधित काम में लगे थे तभी एक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। आग लगने से नौ मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। विस्फोट के कारण निर्माण-एवं-भंडारण इमारत ढह गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और उल्लंघनों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles