
Kalyan : डोंबिवली के मनसे पदाधिकारी व पार्षद शिवसेना में हुए शामिल

डोंबिवली। एक तरफ जहां अजान के खिलाफ हनुमान चालीसा के मुद्दे पर मनसे नारा लगा रही है, वहीं डोंबिवली में मनसे के दो पार्षद और कुछ पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हो गए हैं और मनसे को जोरदार धक्का दिया हैं। मनसे कल्याण तालुका प्रमुख गजानन पाटिल (Gajanan Patil) और कल्याण-डोंबिवली मनपा के पूर्व मनसे पार्षदा पूजा पाटिल (Pooja Patil) और पूर्व पार्षद प्रकाश माने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की उपस्थिति में शिवसेना पार्टी में शामिल हुए। इस मौके ठाणे जिला के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) भी उपस्थित थे। कोरोना और उसके बाद ओबीसी आरक्षण के कारण मनपा चुनाव स्थगित कर दिए गए, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला सुनाया है कि चुनाव जल्द होने चाहिए। इस पृष्ठभूमि में राजनीतिक क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ गई हैं।
कल्याण डोंबिवली मनपा क्षेत्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पार्षदों और पदाधिकारियों का शिवसेना में सार्वजनिक प्रवेश
पूजा गजानन पाटिल (पूर्व पार्षद), गजानन पाटिल (एमएनएस तालुका प्रमुख और कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य), प्रकाश माने, (पूर्व पार्षद और जिला सचिव)
संजीव ताम्हणे, डोंबिवली शहर संघटक, मनसे सुभाष तुकाराम पाटील, विभाग अध्यक्ष, मनसे पांडे अण्णा, उप विभाग सचिव, मनसे निशांत पाटील, शाखा अध्यक्ष, मनसे भास्कर गांगुर्डे, शाखा अध्यक्ष, मनसे विठ्ठल शिंदे, शाखा अध्यक्ष, मनसे प्रवीण परदेशी, अध्यक्ष, विद्यार्थी सेना विभाग, मनसे संदीप मोरे, शाखा अध्यक्ष, विद्यार्थी सेना विभाग, मनसे आदि उपस्थित थे।