spot_img

Jammu: जम्मू-कश्मीर में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज, लंबे समय से मौसम शुष्क

जम्मू: (Jammu) जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान पिछली रात के शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पिछली रात के तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात के तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 6.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, बटोटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी सर्दियों की 40 दिनों की कठोर अवधि चिल्लई.कलां के अंतर्गत है जो 29 जनवरी को समाप्त होगी। । इसके बाद 20 दिनों की लंबी अवधि चिल्लई.खुर्द आती है जो 30 जनवरी से 19 फरवरी के बीच होती है और 10 दिनों की लंबी अवधि चिल्लई.बच्चा की ठंड होती है जो 20 फरवरी से 1 मार्च तक होती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने 25 और 27 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि जहां 24 जनवरी तक शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है वहीं 28 और 30 जनवरी तक छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।

Explore our articles