India Ground Report

Jaipur : तकनीकी कार्य के कारण प्रभावित रहेगा रेल यातायात, कई रेलसेवाएं रद्द

जयपुर : उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन वेस्ट केबिन पर तकनीकी कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द और रेगुलेट रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस कार्य के कारण प्रारम्भिक स्टेशन से गाडी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 14 से 18 तक रद्द रहेगी। जबकि, गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा 15 से 19 तक रद्द रहेगी। इसी तरह प्रारम्भिक स्टेशन से गाडी संख्या 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा 14 से 17 तक अहमदाबाद से रवाना होकर पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा 16 से 18 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा 19 को जम्मूतवी के स्थान पर जालन्धर सिटी से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी-जालन्धर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 19225 भगत की कोठी- जम्मूतवी रेलसेवा 15 से 18 तक भगत की कोठी से रवाना होगी। यह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 19226 जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा 15 से 18 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 19416 श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-अहमदाबाद रेलसेवा 19 सितंबर को श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से अपने निर्धारित समय से एक घंटे 10 मिनट देरी से रवाना होगी एवं मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Exit mobile version