India Ground Report

Jaipur : नाले में बह गया 15 साल का लड़का, जेडीए की लापरवाही ने ली बच्चे की जान

जयपुर : जेडीए और प्रशासन की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। सड़क के पास बने नाले पर फेरोकवर नहीं लगा था। यही वजह है कि बगरू थाना इलाके में गुरुवार सुबह सड़कों पर भरे पानी के साथ एक 15 साल का लड़का नाले में बह गया। घटना स्थल से करीब 500 मीटर आगे बड़े नाले में किशोर का शव मिल गया।

पुलिस के अनुसार घटना बगरू में सुबह करीब 9 बजे छीपा मोहल्ले की है। छीपा मोहल्ले में रहने वाला पीयूष आचार्य (15) अपने दोस्तों के साथ सड़क पर चल रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला। वह नाले में जा गिरा। उसके साथ चल रहे दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन हाथों से निकल गया। यह पूरी घटना पास में दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। बच्चा सड़क पर अपनी कॉलोनी के दोस्तों के साथ पानी में खेल रहा था। सड़क पर बना नाला करीब 5 फीट गहरा और 3 फीट चौड़ा है। नाले के ऊपर रखा हुआ कवर हट गया था। इससे नाले में पानी भंवर की तरह जाने लगा। बच्चा उस भंवर को पास से देखने के चक्कर में पास गया था। उसमें गिर गया। स्थानीय लोगो ने घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर सिविल डिफेंस, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू करना शुरू किया। लेकिन पीयूष का अभी तक पता नहीं चला है। बच्चा क्लास 6 का छात्र है। उसके पिता ओमप्रकाश एक निजी स्कूल में टैक्सी चलाते हैं। जिस नाले में पीयूष बहा है। वह कस्बे के बाहर मुख्य नाले में जाकर मिलता है।

बारिश का पानी जमा होने से मकान की दीवार ढही, दो लोग घायल

शिप्रापथ थाना इलाके में बारिश के दौरान पानी घुसने से एक मकान की दीवार ढह गया। इससे दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार गंगोत्री नगर में बारिश का पानी एक टीनशेड़नुमा मकान में घुस गया। इससे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में मकान में मौजूद दो लोग मलबे में दबने से घायल हो गए।

थानाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि बारिश का पानी घुसने से एक मकान ढह गया था मलबे में दबने से दो लोग घायल हो गए थे जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ था। इस मकान में बड़ी संख्या में मजदूर रहे थे। यह मकान गिरधारी लाल गुप्ता का है। हादसे में बिहार निवासी श्रीधरवर्मन और धंनजय वर्मन घायल हो गए। घटना के समय इस मकान में 15-20 लोग मौजूद थे।

कॉल सेंटर से लौटे युवक-युवतियों ने बचाई जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही आस-पास रहने वाले कुछ युवक-युवती कॉल सेंटर से काम कर वापस लौटे थे। धमाके की आवाज सुनकर सभी युवक-युवती मौके पर पहुंचे और वहां पर मौजूद लोगों को बाहर निकाला। मलबे में करीब में आधा दर्जन से ज्यादा लोग दब गए थे,इनमें से दो को गंभीर चोटें आई है।

Exit mobile version