spot_img

Jabalpur: केन्द्रीयमंत्री सोनोवाल और राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्र भाई आज आएंगे जबलपुर

जबलपुर:(Jabalpur) केन्द्रीय आयुष तथा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा केन्द्रीय आयुष तथा महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्र भाई आज (मंगलवार) दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आ रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री सोनोवाल का दोपहर 2:35 बजे मुंबई से विमान द्वारा जबलपुर आगमन होगा। वे यहां होटल विजन महल में रात्रि विश्राम करेंगे तथा बुधवार सुबह 6:00 बजे गैरीसन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय आयुष मंत्री बुधवार शाम 4:00 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्र भाई नई दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे वायुयान द्वारा जबलपुर आएंगे। वे बुधवार सुबह 6:00 बजे गैरीसन ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम 4:00 बजे वायुयान से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Explore our articles