spot_img

Islamabad : पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में सात दिन से लापता जापानी पर्वतारोही का शव मिला

Islamabad: Body of Japanese Mountaineer, Missing for Seven Days in Pakistan's Gilgit-Baltistan, Recovered

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान (Pakistan’s northern Gilgit-Baltistan region) इलाके में सात दिन से लापता जापान के बुजुर्ग पर्वतारोही का शव मिल गया है। एक स्थानीय पर्वतारोहण क्लब के स्वयंसेवकों के सहयोग से चलाए बचाव अभियान के दौरान जापान के पर्वतारोही का शव खोजने में सफलता मिली।

दुनिया न्यूज (Dunya News) की रिपोर्ट के अनुसार 64 वर्षीय योसुके अकिबा (64-year-old Yosuke Akiba) गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कार्दू जिले में मसरूर रॉक व्यू पॉइंट पर गए थे। यह जगह समुद्र तल से 3,700 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर है। इस स्थान सिंधु नदी और आसपास के पहाड़ों के मनमोहक नजारे दिखाई देते हैं।

रेस्क्यू 1122 सेवा के प्रवक्ता गुलाम रसूल (Ghulam Rasul) ने मीडिया को बताया कि अकिबा का शव चट्टान के पास हुसैनबाद इलाके में एक गहरी दरार में मिला। वह वहां बिना किसी स्थानीय टूरिस्ट गाइड के मदद से गए थे। रसूल ने बताया कि शव को रस्सियों और खास उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया और अब उसे नीचे स्कार्दू लाया जा रहा है। सदपारा पर्वतारोहण क्लब (Sadpara Mountaineering Club) के स्वयंसेवकों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।

क्लब के चेयरमैन गुलाम मुहम्मद सदपारा (Ghulam Muhammad Sadpara) ने बताया कि क्लब के चार अनुभवी पर्वतारोहियों ने रेस्क्यू 1122 के साथ मिलकर इस अभियान में हिस्सा लिया।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles