spot_img
HomeKolkataImportant events of the year 2024 : राज्य स्तर पर घटित प्रमुख...

Important events of the year 2024 : राज्य स्तर पर घटित प्रमुख घटनाओं का संक्षिप्त विवरण

कोलकाता : (Kolkata) 2024 समाप्ति के करीब है और दुनिया 2025 के स्वागत की तैयारी कर रही है। यह वर्ष घटनाओं से भरपूर रहा, जिनमें कई घटनाएं अब भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। आइए नजर डालते हैं इस वर्ष के दौरान राज्य स्तर पर घटित कुछ प्रमुख घटनाओं पर।

जनवरी

5 जनवरी : तृणमूल नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर उन्मादी भीड़ ने हमला किया।

30 जनवरी : कलकत्ता हाई कोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली की अदालत से प्राथमिक शिक्षा मामले की सुनवाई हटी।

31 जनवरी : जमीन विवाद में अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को जीत मिली।

फरवरी

छह फरवरी : प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती से संबंधित अनशन समाप्त हुआ।

10 फरवरी : संदेशखाली में हिंसा के कारण धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद।

17 फरवरी : संदेशखाली में महिला उत्पीड़न मामले में पुलिस ने आरोपों की पुष्टि की।

20 फरवरी : प्रसिद्ध संगीत निर्देशक असीमा मुखर्जी का निधन।

मार्च

6 मार्च : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की पहली नदी के नीचे कोलकाता की ईस्ट-वेस्ट मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया।

31 मार्च : जलपाईगुड़ी में कालबैसाखी तूफान ने तबाही मचाई, चार लोगों की मृत्यु।

अप्रैल

6 अप्रैल : भूपतिनगर में एनआईए अधिकारियों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं का हमला।

22 अप्रैल : राज्य स्कूल सेवा आयोग के 26 हजार नियुक्तियां रद्द।

जुलाई

30 जुलाई : तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल को गाय तस्करी मामले में जमानत मिली।

अगस्त

आठ अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन।

9 अगस्त : आर.जी. कर अस्पताल में डॉक्टर छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या ने देश को झकझोर दिया। इसे लेकर डॉक्टर कम्युनिटी का जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जिसे बड़े पैमाने पर जनता का समर्थन मिला। अभी भी इस मामले में न्याय की मांग पर विरोध प्रदर्शन जारी है।

सितंबर

4 सितंबर : आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की हत्या के मामले में पूर्व प्राचार्य गिरफ्तार।

10 सितंबर : अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को जमानत मिली।

अक्टूबर

5 अक्टूबर : अनुब्रत मंडल के बॉडीगार्ड सहगल हुसैन को गाय तस्करी मामले में जमानत।

नवंबर

25 नवंबर : पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को ईडी की विशेष अदालत से जमानत मिली।

दिसंबर

17 दिसंबर : प्राथमिक शिक्षा घोटाले में सीबीआई ने कालीघाट के काकू‌ सुजय कृष्ण भद्र को जेल में सोन अरेस्ट किया।

20 दिसंबर : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राजा मित्रा का निधन।

24 दिसंबर : नियुक्ति घोटाले में पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका खारिज।

27 दिसंबर : सीबीआई में नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ चार्ज गठित की है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर