राजस्व व्यय 2.21 लाख करोड़ और पूंजीगत व्यय 33,487 करोड़
हैदराबाद : (Hyderabad) तेलंगाना सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.91 लाख करोड़ रुपये के कुल व्यय के साथ बजट पेश किया। बजट में राजस्व व्यय 2.21 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 33,487 करोड़ रुपये है।बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि तेलंगाना का कर्ज 6.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पिछले 10 वर्षों में राज्य सरकार का कर्ज बिना किसी विकास के 10 गुना बढ़ गया है।
डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्क ने विधानसभा में कहा कि 2,91,159 करोड़ रुपये का बजट सदन के सामने लाया जा रहा है। जिसमें पूंजीगत व्यय 33,487 करोड़ रुपये है। कर राजस्व 1,38,181.26 करोड़ रुपये, गैर-कर राजस्व 35,208.44 करोड़ रुपये, केंद्रीय करों का हिस्सा 26,216.28 करोड़ रुपये और केंद्रीय अनुदान 21,636.15 करोड़ रुपये है। इस साल 57,112 करोड़ रुपये का कर्ज लेने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद 35,118 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया, जबकि 42.892 करोड़ रुपये के कर्ज (मूलधन और ब्याज दोनों) चुकाए गए। वित्त मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि बीमार सरकारी निजाम चीनी मिल को जल्द ही दोबारा खोला जाएगा तथा सभी पांच इकाइयों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
राज्य के बजट का स्वरूप इस प्रकार हैः
अनुमानित राजकोषीय घाटा 49,255.41 करोड़
प्राथमिक घाटे का अनुमान 31,525.63 करोड़
राजस्व अधिशेष 297.42 करोड़ अनुमानित
कृषि के लिए 72,659 करोड़
उद्यानिकी विभाग के लिए 737 करोड़
पशुपालन विभाग के लिए 1,980 करोड़
गैस सिलेंडर योजना 500 रु. 723 करोड़
गृहज्योति के लिए 2,418 करोड़
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए 3836 करोड़
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग को 29,816 करोड़
क्षेत्रीय रिंग रोड (आरआरआर) के लिए 1,525 करोड़
महिला एवं बाल कल्याण हेतु रु. 2,736 करोड़
एससी कल्याण 33,124 करोड़
एसटी कल्याण 17,056 करोड़
अल्पसंख्यक कल्याण 3,003 करोड़
बीसी कल्याण 9,200 करोड़
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रु. 11,468 करोड़
ट्रांसको और डिस्कॉम के लिए 16,410 करोड़
वन एवं पर्यावरण 1,064 करोड़ रुपये
उद्योग विभाग 2,762 करोड़
आईटी विभाग के लिए 774 करोड़
सिंचाई क्षेत्र के लिए 22,301 करोड़
शिक्षा के लिए 21,292 करोड़
गृह विभाग को 9,564 करोड़
सड़क एवं भवन विभाग के लिए 5,790 करोड़