spot_img

Haridwar :तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला डीएम गिरफ्तार

अवैध तमंचा व 04 जिंदा कारतूस के पुलिस ने डीएम को दबोचा
हरिद्वार : (Haridwar)
सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश कर उसे वायरल करना डीएम नाम के युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपित को अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस क साथ गिरफ्तार कर लिया है।शिवम उर्फ डीएम पुत्र राजकुमार निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार ने अवैध तमंचे के साथ अपना वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित युवक को लक्सर क्षेत्र के ग्राम जसोदरपुर तिराहा सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से अवैध तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Explore our articles