India Ground Report

Dhamtari : नाली बनाने के बाद स्लैब से नाली ढंकना भूला निगम, बना हुआ है खतरा

धमतरी : (Dhamtari) सोरिद वार्ड क्रमांक 35 में बनाए गए निकासी नाली निर्माण (drainage drain constructed in Sorid Ward No. 35) में अनियमितता बरती गई है। नाली निर्माण के बाद स्लैब नहीं ढंके जाने से यहां लोगों के गिरने का अंदेशा बना हुआ है। वार्डवासी शासन के आदेशानुसार नाली निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। इसकी है। मामले की कलेक्टर जनदर्शन व सुशासन त्योहार में भी शिकायत की जा चुकी है इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।

सोरिद वार्ड क्रमांक 35 के नाली निर्माण में तकनीकी मापदंडों के अनुसार कार्य नहीं होने की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन (Collector Jandarshan) में की गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 35 सोरिद वार्ड में काली मंदिर के पास उर्वशा घर, जैन घर से साई मंदिर होते हुए नेशनल हाईवे 30 तक 200 मीटर नाली निर्माण स्वीकृत है। जिसका कार्य उपयंत्री के कथन अनुसार पूर्ण हो चुका है। कार्य में उपउपयंत्री द्वारा कार्य का सही निरीक्षण एवं निर्देशन नहीं दिए जाने के कारण नाली में बहाव सही नहीं है, क्योंकि नाली का बेड लेवल सही नहीं है उसी प्रकार नाली के प्राक्कलन में नाली के ऊपर पूरे 200 मीटर में स्लैब का प्रावधान है, परंतु स्लैब सिर्फ घर के दरवाजों के पास ही किया गया है। अन्य जगहों पर नाली को नहीं ढंका गया है। जहां पर आवश्यक समझकर ढंकने के लिए कहा गया वहां पर भी नहीं ढंका नहीं गया है, जिसके कारण वाहन एवं बच्चों के गिरने का डर बना हुआ है।

वार्ड के भुवन लाल सिन्हा ने बताया कि प्राक्कलन के अनुसार के अनुक्रमांक दो का कार्य करवाया ही नहीं गया है। कार्य की गुणवत्ता प्रकरण अनुसार नहीं है। उपरोक्त बिंदुओं की जांच स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन से हटकर कार्य कराए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। तीन माह पहले बनाई गई कंक्रीट की नाली निर्माण का यह हाल है कि कांक्रीट की नाली में केकड़े बिल बना रहे हैं, इससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि निर्माण कार्य में किस तरह की गंभीरता बढ़ती गई है। केकड़ों के बिल बनाए जाने के कारण जगह मिट्टी जाम हो गई है। मालूम हो कि आज 16 जून से स्कूल खुल रहे हैं। स्कूल खुलने के साथ ही गली में आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों की आवाजाही शुरू हो जाएगी, ऐसे में खतरा बना हुआ है। निकासी नाली को ढंका जान चाहिए, ताकि बच्चों की सुगम आवाजाही हो सके। इस संबंध में नगर निगम धमतरी महापौर रामू रोहरा ने कहा कि खुली नाली से खतरा रहता है। सोरिद वार्ड में यदि ऐसा है तो संबंधित स्थान का निरीक्षण कर खुली नाली को ढंकने के लिए कहा जाएगा। इसके लिए नगर निगम के इंजीनियर को निर्देशित किया जाएगा।

Exit mobile version