India Ground Report

Dhaka:भारतीय जेल में दो साल की सजा काटने के बाद 15 बांग्लादेशी घर लौटे

द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, गैरसरकारी संगठन राइट्स जशोरे ने सभी 15 व्यक्तियों को अपने यहां आश्रय दिया। बेनापोल आव्रजन पुलिस के प्रभारी इब्राहिम अहमद ने कहा, इन लोगों को बाद में उनके परिवारों को सौंपा जाएगा। यह लोग नरैल, खुलना और सथखिरा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों के हैं। पैसे के बदले काम का वादा कर तस्कर उन्हें करीब ढाई साल पहले भारत के मुंबई ले गए थे। वहां पहुंचने पर तस्कर उन्हें मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। उन्हें भारतीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अदालत ने इन लोगों को दो साल की सजा सुनाई थी।

Exit mobile version