India Ground Report

Dantewada : पांच वर्ष बाद पुलिस ने हत्या के आरोपितों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पीरनार में वर्ष 2018 में एक युवक को 06 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी।इसमें से एक हत्या के आरोपित की गिरफ्तारी उसी समय हो गई थी। वहीं इस वारदात के 05 वर्ष बाद पुलिस ने 02 हत्या के आरोपितों हुर्रा कर्मा और सन्नू मडक़ामी को गिरफ्तार किया है, जबकि 03 आरोपित अब भी फरार हैं। आरोपितों ने युवक पर सुअर पकड़ने का आरोप लगाकर पहले पीटा था, फिर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2018 को स्कूल पारा का रहने वाला युवक विज्जा कुंजामी रात में अपने खेत की तरफ गया हुआ था। घर लौटते वक्त उसे रास्ते में उसी गांव के भीमा कुंजामी, गुड्डी कर्मा, सन्नू मडक़ामी, हुर्रा कर्मा समेत अन्य लोग मिले। जिन्होंने विज्जा पर सुअर खोजने और उसे मारने का आरोप लगाया था। इसके बाद पहले उसे डंडे से पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली थी, सभी आरोपी शराब के नशे में थे। वारदात के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे।

जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले थे। उन्होंने खेत पर खून से सनी लाश मिली थी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और हत्यारों की खोजबीन शुरू की थी। जिसके बाद शक के आधार पर एक युवक भीमा कुंजामी को पुलिस ने उसी समय पकड़ लिया था। उसे जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया था। अन्य 05 आरोपित फरार थे। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि हुर्रा कर्मा और सन्नू मड़कामी ये दोनों गांव आए हुए हैं। पुलिस ने एक टीम बनाई और दोनों आरोपितों को पकडऩे के लिए गांव में दबिश दी। घेराबंदी कर इन दोनों को उनके घर से गिरफ्तार का लिया गया। जिन्हे आज मंगलवार को कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से हत्या के आरोपितों को जेल दाखिल कर दिया गया है।

Exit mobile version