India Ground Report

Chandigarh: प्रियंका गांधी आज सुबह पहुंचीं चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश प्रदेश रवाना

चंडीगढ़:(Chandigarh) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ मंगलवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचीं। यहां से वह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुईं। प्रियंका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगी। चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका स्वागत किया।

प्रियंका ने हवाई अड्डे पर कई यात्रियों से बातचीत भी की और सेल्फी ली। चंडीगढ़ और मोहाली प्रशासन को सोमवार देररात प्रियंका गांधी के आगमन की सूचना मिली थी।

Exit mobile version