
चंडीगढ़ : (Chandigarh) हरियाणा विधानसभा का बजट (Haryana Assembly budget session) सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। सोमवार की रात मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
बजट सत्र कितने दिन चलेगा, यह हरियाणा विधानसभा की बिजनेस सलाहकार कमेटी (Haryana Assembly’s Business Advisory Committee) की बैठक में तय किया जाएगा। बजट सत्र में इस बार कुल 14 सीटिंग हो सकती हैं। वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini)साल 2026-27 का अपना दूसरा बजट 27 फरवरी को पेश कर सकते हैं। 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद 23 फरवरी से दोबारा बजट सत्र की कार्यवाही आरंभ होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 27 फरवरी को बजट पेश होने की संभावना है, उस दिन भी शुक्रवार है और अगले दिन 28 फरवरी को शनिवार का अवकाश रहेगा।
मंत्रिमंडल की बैठक में बजट की अब तक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री करीब एक दर्जन बैठकें करने के बाद राज्य के प्रशासनिक सचिवों की अलग से बैठक कर चुके हैं।
पिछले साल सात मार्च को राज्य का बजट सत्र आरंभ हुआ था, जो कि 28 मार्च तक चला था। इस बार दो सत्रों में 10 मार्च तक हर हाल में बजट सत्र खत्म कर दिए जाने की संभावना है।


