India Ground Report

Bogota (Colombia) : कोलंबिया में चुनाव रैली में गोली लगने से जख्मी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे का निधन

बोगोटा (कोलंबिया) : (Bogota (Colombia)) कोलंबिया में दो माह पहले जून में चुनाव रैली के दौरान गोली लगने से घायल रूढ़िवादी सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे (presidential candidate Miguel Uribe Turbay) का सोमवार को निधन हो गया। पश्चिमी बोगोटा में सात जून को चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान एक बंदूकधारी ने उन्हें निशाना बनाया था।

सीबीएस न्यूज के (CBS News) अनुसार उनकी पत्नी मारिया क्लाउडिया तराजोना (wife Maria Claudia Tarazona) ने सोमवार तड़के 39 वर्षीय टर्बे की मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोलंबिया की राजधानी में एक चुनावी रैली के दौरान सिर और पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई और वे अंतिम क्षण तक गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती रहे। मारिया क्लाउडिया तराजोना ने सोमवार तड़के इंस्टाग्राम पर कहा, “आप हमेशा मेरे जीवन का प्यार रहेंगे। प्यार से भरी जिंदगी के लिए शुक्रिया। लड़कियों के पिता होने के लिए शुक्रिया। एलेजांद्रो के सबसे अच्छे पिता होने के लिए शुक्रिया।”

घटनास्थल पर एक संदिग्ध किशोर को गिरफ्तार किया गया था और अधिकारियों ने तब से कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया। पिछले महीने पुलिस ने हमले के कथित मास्टरमाइंड एल्डर जोस आर्टेगा हर्नांडेज (Elder Jose Arteaga Hernandez) को गिरफ्तार किया था। गोलीबारी के मकसद की अभी भी जांच की जा रही है।

रूढ़िवादी सीनेटर उरीबे ने पिछले साल अक्टूबर में कोलंबिया के 2026 के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की घोषणा की थी। अपनी सीनेट सीट से वह राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के सबसे मुखर आलोचकों में से एक बन गए थे। उन्हें चुनाव रैली में गोली मारने की चौतरफा निंदा हुई। कोलंबिया का अतीत काला है। इससे पहले भी ड्रग कार्टेल और विद्रोही समूह राजनेताओं का अपहरण कर हत्या कर चुके हैं। उरीबे के पिता पत्रकार रहे हैं। 1991 में देश के सबसे हिंसक दौर में उनके पिता की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

Exit mobile version