spot_img
HomeBilaspurBilaspur : नए साल का जश्‍न मनाने की मुर्गा पार्टी, मामूली व‍िवाद...

Bilaspur : नए साल का जश्‍न मनाने की मुर्गा पार्टी, मामूली व‍िवाद पर दोस्‍त की कर दी हत्‍या

बिलासपुर : (Bilaspur) जिले के सिविल लाइन थानांतर्गत साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर का जश्न मना रहे मुर्गा पार्टी के दौरान मामूली व‍िवाद पर एक राजमिस्त्री ने अपने चौकीदार दोस्त की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आज बुधवार को मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया और आरोपि‍त राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान काठा कोनी के भिलौनी गांव के निवासी सोनू उर्फ सुरेश सूर्यवंशी के रूप में हुई है। मृतक सुरेश सूर्यवंशी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिंग रोड-2 में निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम करता था। जबकि आरोपि‍त राजमिस्त्री अजीत टोप्पो (सारंगढ़ निवासी) भी उसी निर्माणाधीन मकान में काम करता था।

दोनों ने मिलकर नया साल मनाने शराब के साथ मुर्गा पार्टी करने की योजना बनाई। दोनों आपस में पैसे मिलाकर शराब खरीदा। राजमिस्त्री अजीत ने मुर्गा लाया, फिर सब्जी बनाकर दोनों आपस में शराब पार्टी की। इसी दौरान दोनों के बीच मुर्गा और चावल खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान राजमिस्त्री अजीत ने चौकीदार सुरेश को जोर से धक्का मार दिया। धक्का लगने पर चौकीदार पीछे ईटों में जा गिरा, जहां उसके सिर पर ईंट से गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपि‍त राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर