India Ground Report

Bijapur / Raipur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हिरोली के सुरक्षा बलों के कैंप पर नक्सलियों ने की फायरिंग

बीजापुर/रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हिरोली के सुरक्षा बलों के कैंप पर शुक्रवार की शाम नक्सलियों ने फायरिंग की है। सशस्त्र बलों के जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि की है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गंगालूर थानाक्षेत्र स्थित सुरक्षा बलों के हिरोली कैंप पर शुक्रवार शाम नक्सलियों ने देसी लॉन्चर दागे और गोलीबारी की। सारे जवान उस समय कैंप के भीतर थे। चौकन्ने जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर फायरिंग की। करीब 20 से 25 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। जवानों के भारी पड़ते ही नक्सली भाग निकले।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फायरिंग के बाद जवानों की टीम मौके की सर्चिंग के लिए निकली हुई है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version