India Ground Report

Bijapur : बीजापुर में मारे गए नक्सली की पहचान स्कूल में रसाेई सहायक के रूप में हुई

बीजापुर : (Bijapur) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले ​​(Bijapur district of Chhattisgarh) के नेशनल पार्क क्षेत्र में बीते दिनाें नक्सलियों और सुरक्षा बलों में जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। इस दाैरान मारे गए नक्सली में एक पुरुष व महिला भी थीं। इसमें रविवार काे पुरुष नक्सली की पहचान हाे गई है। इसमें से एक पुरूष नक्सली की शिनाख्त महेश कोडियम निवासी ग्राम इरपागुट्टा थाना फरसेगढ़ के रूप में की गई है। वह नेशनल पार्क क्षेत्र का नक्सली संगठन का सदस्य था। इसके साथ ही महेश कोडियम ग्राम इरपागुट्टा के प्राथमिक विद्यालय में रसोई सहायक के रूप में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार मृत महेश कोडियम के शव का पंचनामा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वह नेशनल पार्क क्षेत्र का नक्सली संगठन का सदस्य था। इसके साथ ही महेश कोडियम ग्राम इरपागुट्टा के प्राथमिक विद्यालय इरपागुट्टा में रसोई सहायक के रूप में कार्यरत था। उसका चयन गांव के विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा किया गया था और मार्च 2025 तक उसे इस कार्य के लिए भुगतान किया जा रहा था। यह अभी जांच का विषय है कि महेश कोडियम किन परिस्थितियों में केंद्रीय समिति सदस्य गौतम, राज्य समिति सदस्य भास्कर जैसे शीर्ष नक्सली कैडर के संपर्क में आया। इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. (Bastar IG Sundarraj P.)ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े सभी व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रतिबंधित और अवैध नक्सली संगठन से तत्काल संबंध विच्छेद करें। नक्सली संगठन से जुड़ाव न केवल समाज और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि स्वयं संबंधित व्यक्ति के जीवन और भविष्य के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है।

5 जून की सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने सीसीएम कैडर के नक्सली गौतम ऊर्फ सुधाकर का शव और एक एके-47 रायफल बरामद की। 6 जून को नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य एसजेडसी कैडर के नक्सली भास्कर राव सहित 4 नक्सली एवं 7 जून को दाे नक्सलियों को ढेर किया गया था। मारे गये कुल 7 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई थी। इसमें दाे नक्सलियाें की शिनाख्त नहीं हुई, जिसमें एक अज्ञात महिला नक्सली उम्र करीब 50 वर्ष एवं अज्ञात पुरूष नक्सली का उम्र करीब 35 वर्ष था। रविवार काे अज्ञात पुरूष नक्सली की पहचान महेश कोडियम के रुप में हुई जबकि केवल एक अज्ञात महिला नक्सली की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

शिनाख्त पांच नक्सलियों में टेंटू लक्ष्मी नरसिम्हा चालम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर उर्फ आनंद उर्फ चंटी बालकृष्ण उर्फ रामाराजू उर्फ अरविंद उर्फ सोमन्ना (आयु 67 वर्ष) निवासी ग्राम प्रगदावरम, मण्डल चिंतलपुडी, जिला पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश पदनाम : केंद्रीय समिति सदस्य – प्रभारी, RePOS (रिवोल्यूशनरी पॉलिटिकल स्कूल), सेंट्रल रीजनल ब्यूरो, भाकपा (माओवादी) ईनामी 40 लाख। मैलारापु आदेल्लु ऊर्फ भास्कर राव (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम -उरूमादला जिला आदिलाबाद, तेलंगाना पदनाम: तेलंगाना स्टेट कमेटी का स्पेशल कमेटी सदस्य (SZC) ईनामी 25 लाख। रैनी (उम्र 35 वर्ष), निवासी जिला बीजापुर पदनाम एसीएम , नेशनल पार्क एरिया कमेटी ईनामी 5 लाख। सुदरू पुनेम (उम्र 30 वर्ष) निवासी एड़समेटा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम : एसीएम (गौतम का गार्ड) ईनामी 5 लाख। महेश कुड़ियम (उम्र 38 वर्ष) निवासी ईरपागुटटा थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर पदनाम पार्टी सदस्य (नेशनल पार्क एरिया कमेटी) ईनामी एक लाख रूपये के रूप में की जा चुकी है।

    R
Exit mobile version